मन लागो मेरो यार फ़कीरी में ॥
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में ॥
जो सुख पाऊँ राम भजन में
सो सुख नाहिं अमीरी में
मन लागो मेरो यार फ़कीरी में ॥
भला बुरा सब का सुनी लीजे
कर गुजरान गरीबी में
मन लागो मेरो यार फ़कीरी में ॥
प्रेम नगर में रहनी हमारी
खलिबनी आई सबूरी में
मन लागो मेरो यार फ़कीरी में ॥
हाथमें कुंची बगल में सोता
चारो दिसी जागीरी में
मन लागो मेरो यार फ़कीरी में ॥
आखिर यह तन ख़ाक मिलेगा
कहाँ फिरत मग़रूरी में
मन लागो मेरो यार फ़कीरी में ॥
कहत कबीर सुनो भयी साधो
साहिब मिले सबूरी में
मन लागो मेरो यार फ़कीरी में ॥
"Even This Moment Will Change."
"I am not the body. The body is not mine."
"Shivmastu Sarva Jagatah" - May the entire Universe attain Bliss.
"I am not the body. The body is not mine."
"Shivmastu Sarva Jagatah" - May the entire Universe attain Bliss.
0 comments:
Post a Comment